(भोपाल) तंत्र के सहारे लोकतंत्र में नेता बनने की चाह
- 19-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,19 अक्टूबर (आरएनएस)। चक्रतीर्थ श्मशान में तंत्र साधना की जा रही है। ये हमेशा से होती आरही है, लेकिन इस बार यहां भी सत्ता का ताला खोलने वाली चाबी की कामना चरम पर है। उज्जेन का चक्रतीर्थ सहित अन्य श्मशान इसलिए खास हैं क्योंकि उज्जैनी में बाबा महाकाल दक्षिण मुखी विराजित है। ये स्थिति साधकों के लिए सबसे फलदाई मानी जाती है। यहां की गई तांत्रिक क्रियाएं विफल नहीं होती हैं। गत दिवस श्मशान में प्रदेश कांग्रेस की सरकार बनाने और कमलनाथ ही उस सरकार में मुख्यमंत्री बने इसी कामना के साथ तंत्र क्रिया चल रही है। दावा किया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया नवरात्रि के नौ दिनों तक जारी रहेगी। ये क्रिया इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें नींबू, शराब, पुतलों, चंदन और नारियल के साथ श्मशान में जलती हुंई चिताओं के पास मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का फोटो रखा हुआ है। तंत्र साधक भय्यू महाराज का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए विजय अनुष्ठान जारी है। पूर्व में हुई विधायकों की खरीद-फरोख्त इस बार न हो, इसके लिए भी पूजन कर रहे हैं। ये पूजन सात लोग गुप्त तरीके से करवा रहे हैं। सभी कांग्रेस से जुड़े हैं। तंत्र क्रिया करने वाले भय्यू महाराज ने बताया कि जीत के लिए बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना के साथ विजय अनुष्ठान किया जाता है। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...