(भोपाल) नमोवन के सभी कार्यों को निर्धारित मानको एवं नियत समयानुसार पूर्ण करें-महापौर

  • 14-Jun-25 12:00 AM

भोपाल, 14 जून (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने नमोवन के विकास हेतु प्रचलित कार्यों का जायजा लिया और सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों अनुसार तथा नियम समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, पार्षद प्रियंका मिश्रा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रमोद मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व निगम अधिकारी मौजूद थे।महापौर मालती राय ने शनिवार को लालघाटी चौराहे के निकट पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समीप नमोवन के विकास कार्यों का अवलोकन किया। महापौर राय ने अवलोकन के दौरान नमोवन के विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने निर्देशित किया कि नमोवन की कार्ययोजना में सम्मिलित सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं नियत समय सीमा में पूर्ण किया जाए।नगर निगम द्वारा लालघाटी चौराहे के समीप लगभग 03 एकड़ भूमि पर नमोवन वाटिका का विकास किया जा रहा है। इसमें जॉगिंग ट्रेक, योग एवं व्यायाम के लिए पृथक से स्थल, बुजुर्गों के लिए विश्राम क्षेत्र, बैडमिंटन एवं टेनिस कोर्ट, कैफे व एमफी थियेटर आदि विकसित किए जा रहे हैं। उक्त कार्यो हेतु मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 699.99 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। नमोवन के विकास कार्यों हेतु गत फरवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमिपूजन किया गया था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment