(भोपाल) नवरात्र में कई विधायकों को टिकट कटने का डर
- 15-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,15 अक्टूबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एक के बाद चार सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस अभी तक सूची जारी नहीं कर पाई है, हालांकि कांग्रेस 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा ने अब तक 136 सीटों पर चार लिस्ट जारी कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। अब सबकी नजर पाँचवीं सूची पर है। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि भाजपा की पाँचवीं सूची 16 अक्टूबर को जारी हो सकती है। भाजपा पाँचवीं सूची में उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की एक बड़ी बैठक होना है जिसमें शेष 94 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में 94 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए चर्चा होगी और नाम फाइनल किए जाएंगै। पाँचवीं सूची में भी करीब 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है। इसके पीछे का कारण उनके निर्वाचन
Related Articles
Comments
- No Comments...