(भोपाल) पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का स्वर्गवास
- 13-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,13 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह का गत दिवस 85 वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दो बजे इटारसी में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सिंह पाँच बार नर्मदापुरम (पहले होशंगाबाद)-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और और नर्मदापुरम व सिवनी मालवा से विधायक रहे हैं। सरताज सिंह 13 दिन की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लोक स्वाथ्य परिवार कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...