(भोपाल) भोपाल उत्तर, हुजूर और जबलपुर में भाजपा के बागियों ने भरे नामांकन

  • 31-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,31 अक्टूबर (आरएनएस)। नामांकन भरने की आखिरी तारीख पर सोमवार को राजधानी में भोपाल उत्तर और हुजूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की कलह सामने आ गई। इसी तरह की मुसीबत सत्ताधारी दल को जबलपुर उत्तर में दिखाई दे रही है। सांप्रदायिक धु्रवीकरण वाली भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर अकील ने बगावत कर दी है। कांग्रेस ने जहां आरिफ अकील की बीमारी का हवाला देते हुए उनके छोटे बेटे आतिफ अकील को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के एक और नेता नासिर इस्लाम ने अभी भोपाल उत्तर से निर्दलीय पर्चा भर दिया है। जबलपुर की हॉट होती उत्तर विधानसभा सीट पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल भाजपा से बागी हो गए हैं और यह विर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा की गढ़ समझी जाने वाली भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट पर 2008 में भाजपा से विधायक चुने गए जितेन्द्र डागा मन्नू इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान डागा कांग्रेस में शामिल हो गए थे वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें हुजूर से उम्मीदवार बनाने का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस नेउनकी जगह पिछला चुनाव हारे नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है इससे नाराज होकर जितेन्द्र डागा अब निर्दलीय मैदान में आ गए हैं। भोपाल उत्तर और जबलपुर उत्तर में भाजपा और कांग्रेस दोनों में घमासान मचा हुआ है। पूर्व में भोपाल जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नासिर इस्लाम भी निर्दलीय पर्चा भर चुके हैं। नासिर ने 2008 के विधानसभा चुनाव में भोपाल मध्य विधानसभा से धु्रव नारायण सिंह को कड़ी टक्कर दी थी, उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ा सकती है लेकिन मध्य और उत्तर दोनों से रास्ता बंद होते देख अब उन्होंने चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। 1993में यहां भाजपा जीती थी। जबलपुर की उत्तर सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के करीबी अभिलाष पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके विरोध में शहर अध्यक्ष प्रभात साहू इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं कमलेश अग्रवाल व्यापारिक क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडऩे पर अड़ गए हैं। कमलेश पिले साल हुए निगम चुनाव में जबलपुर में महापौर प्रत्याशी घोषित होते रह गए थे और पार्टी ने जामदार को महापौर का चुनाव लड़ाया जो हार गए थै। अब कमलेश पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment