(भोपाल) मप्र में मोदी की गहरी रुचि, दस माह में आए दस बार

  • 22-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,22 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश में गहरी रुचि है। वह पाँच वर्ष में 35 बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। इसमें दस माह में दस बार उनके दौरे का मकसद राजनीतिक रहा है। इस विधानसभा चुनाव को भाजपा पूरी गंभीरता के साथ लड़ रही है। मध्य प्रदेश के नेताओं की मदद के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं मध्य प्रदेश पर नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस साल जनवरी से पाँच अक्टूबर 2023 तक करीब दस महीनों में मध् य्रपदेश के दस दौरे कर चुके हैं। वे जब भी आए मध्य प्रदेश की तारीफ तो की है। साथ ही केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए क्या-क्या काम किए उसे भी बताया और लोगों को यह भरोसा दिलाया कि मोदी हैं तो मुमकिन हैं, मोदी हैं तो काम की गारंटी और मोदी हैं तो विकास है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 के चुनावों से पहले जनवरी 2018 से नवम्बर 2018 तक 11 महीने में नौ दौरे किए। वे नवम्बर 2018 में चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद भी प्रधानमंत्री पाँच रैलियों में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री अब तक मध्य प्रदेश के 36 दौरे कर चुके हैं और मध्य प्रदेश को 117479.26 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं दे चुके हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment