(भोपाल) महालक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस जारी कर सकती है पहली सूची

  • 02-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,02 अक्टूबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द ही जारी हो सकती है। भाजपा से उलट कांग्रेस जंबो सूची जारी करेगी, जिसें 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पितृ पक्ष चल रहे हैं, लेकिन छह अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजा के दिन पहली सूची जारी करने की तैयारी है। स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक् तीन अक्टूबर को दिल्ली में रखी गई है। इसमें जनाक्रोश यात्रा निकाल रहे डॉ. गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, अरुण याद, कमलेश्वर पटेल भी शामिल होगे। इस बैठक में 75 विधायकों के साथ, हारी हुई 66 सीटों में से ज्यादातर पर प्रत्याशी तय हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक करीब 130 सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम को लेकर स्क्रूटनी की जाएगसी। तय नाम सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (सीईसी) को भेजी जाएंगे। पांच अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी की सभा के बाद छह अक्टूबर को पहली सूची जारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक 12-13 सितम्बर को दिल्ली में हो चुकी है। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment