(भोपाल) महिला केंद्रित चुनाव फिर भी भाजपा कांग्रेस में महिला मास लीडर नहीं
- 19-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,19 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। चुनाव कैंपेनिंग के मुद्दों में दोनों ही दल महिला वोटर्स को रिझाने बढ़-चढ़ कर वादे-दावे करने में जुटे हैं। लेकिन प्रदेश में दोनों ही दलों के पास सर्वमानय महिला मास लीडर्स का अभाव है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को नकद राशि से लाभान्वित करने वाली लाड़ली बहना सहित कई योजनाओं को भाजपा अपने लिए गेम-चेंजर मान रही है। कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, पाँच सौ रुपए में गैस सिलेंडर, मुफ्त बिजली और बच्चों की शिक्षा देने का वादा कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के पास मास लीडर्स के रूप में मंत्री निर्मला सीतारमन और स्मृति ईरानी हैं जबकि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसा सशक्त चेहरा है। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...