(भोपाल) मालवा निमाड़ में कांग्रेस ने 25 विधायकों को दिए दोबारा टिकट, तीन के टिकट होल्ड पर

  • 17-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,17 अक्टूबर (आरएनएस)। कांग्रेस की पहली सूची में 144 प्रत्याशियों की घोषणा हुई है। हालांकि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं के नाम भी पहली सूची में नहीं हैं। पार्टी भंवर सिंह शेखावत को बदनावर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। इसी तरह जावद से दावेदारी कर रहे समंदर पटैल का नाम भी पहली सूची में नहीं है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी भी पहली सूची में जगह नहीं बना पाए। हालांकि वे अभी अशांवित हैं कि अगली सूची में उनका नाम होगा। कांग्रेस की पहली सूची में मालवा निमाड़ के 41 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें कांग्रेस के 25 विधायकाकें को दोबारा िटकट दिया है और किसी का भी विधानसभा क्षेत्र नहीं बदला गया, जिन 25 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं, उनमें तीन सीटें कांग्रेस विधायकाकें की भी शामिल हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment