(भोपाल) मास्टर प्लान में कृषि भूमि को आवासीय करने के बजाय कैचमेंट घेाषित करने से व्याप्त आक्रोश
- 02-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,02 अक्टूबर (आरएनएस)। मास्टर प्लान ड्राफ्ट में बैरागढ़ एवं आसपास की जमीन को कैचमेंट क्षेत्र में शामिल करने से किसानों में आक्रोश है। किसानों की बैठक में तय किया गया कि यदि सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले मास्टर प्लान ड्राफ्ट में बदलाव न किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। आंदोलन में भारतीय किसान संघ के संस्थापक राकेश सिंह टिकैत भी शामिल हो सकते हैं। किसानों ने संयुक्त मोर्चा बनाया है। मोर्चा की बैठक रविवार को बैरागढ़ में हुआ। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...