(भोपाल) विशेष सदस्यता अभियान में भाजपा के नए सदस्य 16 लाख के पार, 65 प्रतिशत महिलाएं

  • 01-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,01 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा के मिस्ड काल पर आधारित विशेष सदस्यता अभियान में 16,03,523 सदस्य बनाए गए हैं। इस अभियान में अब तक 26,93,180 मिस्ड काल आए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत बने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही है। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इसमें नई महिला सदस्यों की संख्या 65 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के नव मतदाता, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment