(भोपाल) शरद पूर्णिमा पर इस बार चंद्रग्रहण का साया
- 08-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,08 अक्टूबर (आरएनएस)। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व चंद्रग्रहण के साए में मनाया जाएगा। इस दिन चंदग्रहण रहेगा, जो भारतवर्ष में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण मध्यरात्रि में पड़ेगा और इसका सूतक दोपहर बाद से ही प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। वहीं, चंद्रमा की शीतल रोशनी में बनने वाली खीर भी इस बार ग्रहण के कारण मध्यरात्रि में नहीं बन पाएगी। ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद ही खीर बना सकेंगे। ऐसा नौ वर्ष बाद हो रहा है। पंडित विष्णु राजौरिया औरपंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र पर्व मेष राशि पर होगा। ग्रहण का प्रारंभ ईशन कोण से होगा और मोक्ष चंद्रमा के अग्नि कोण पर होगा। एक पखवाड़े में दो चंद्रग्रहण शुभ नहीं माने जाते हैं। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...