(भोपाल) शर्मा की दावेदारी ने भिण्ड में बाकी नेताओं का गणित बिगाड़ा
- 14-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,14 अक्टूबर (आरएनएस)। चुनाव में बाहुबल और जातिवाद के लिए पहचान रखने वाले चंबल क्षेत्र में भाजपा एक नया प्रयोग कर सकती है। चार दिन पहले आईएएस अफसर राजीव शर्मा का इस्तलफा स्वीकार हुआ है भाजपा उनके नाम पर भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में गंभीरता से विचार कर रही है। उनके नाम को लेकर भोपाल के दीनदयाल परिसर से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय काया्रलय और पीएमओ तक में सुगबुगाहट हुई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार 15 अक्टूबर को है। इसमें भाजपा बाकी बची 94 सीटों पर नाम को अंतिम रूप देगी। भिण्ड में अभी तक भाजपा मौजूदा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा केक नाम पर विचार कर रही थी। संजीव मूल रूप से भाजपाई हैं उनके पिता डॉ. राम लखन सिंह कुशवाहा चार बाद सांसद रहे हैं लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण संजीव बसपा से लड़े थे और 2018 में भाजपा के उम्मीदवार को 35000 से अधिक मतों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे। सत्ता परिवर्तन के बाद वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मिले आश्वासन के बाद भाजपा में लौट आए। भाजपा से दो बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी प्रदेश चुनाव अभियान समिति की कमान संभाले मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मिलने के बाद अपने टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थै। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शहडोल कमिश्नररहे और पीएमओ की नजर में आए राजीव शर्मा पर नजर जमाई। उनके नाम पर न केवल चर्चा हुई है बल्कि प्रदेश से पैनल में उनका नाम भेजने के लिए भी कहा गया है। उनका नाम चर्चा में आने के बाद नरेंद्र ङ्क्षसह कुशवाहा और संजीव सिंह कुशवाहा का समीकरण बिगड़ सकता है। हालांकि अभी टिकट किसी का फाइनल नहीं हुआ है। सर्वे से लेकर जीत की संभावना के आधार पर भाजपा टिकट फाइलन करेगी। भिण्ड की मेहगांव सीट मंत्री ओपीस भदौरिया का टिकट काटकर राकेश शुक्ला को टिकट देने की चर्चा है। भिण्ड की पंाच में से तीन सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवार आ सकते हैं इसके पीछे तर्क है कि पिदली बार यहां से तीन विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, ओपीएस भदौरिया और संजीव सिंह कुशवाहा राजपूत थै। भाजपा अभी गोहद सुरक्षित सीट से लाल सिंह आर्य, अटेर से सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और लाहर से बंबरीश शर्मा गुड्डू को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मेहगांव से मुकेश चतुर्वेदी भी दावेदार हैं। भाजपा की सूची सोमवार 16 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। इसके बाद सबसे रेाचक समीकरण भिण्ड जिले में सामने आएंगे। भाजपा और कांग्रेस के कई दावेदार एक दूसरी पार्टियों के अलावा सपा और बसपा के भी संपर्क में हैं। सभी को पहले भाजपा और कांग्रेस की सूची आने का इंतजार है।
Related Articles
Comments
- No Comments...