(भोपाल) सिधिया और शर्मा के कारण अटके थे गुना और विदिशा के नाम
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,30 अक्टूबर (आरएनएस)। अंतत: विधानसभा चुनाव के ठीक 19 दिन पहले भाजपा ने बची हुई दो सीटों गुना और विदिशा के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इन दोनों सीटों पर सिफारिशों को नकारते हुए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। विदिशा से पिछला चुनाव 14500 वोट से हारे मुकेश टंडन को एक बार फिर मौका दिया गया है। गुना में रिटायर्ड शिक्षक पन्नालाल शाक्य को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। 1990 से 2018 तक भाजपा गुना में सिर्फ दो बार हारी है। यहां से चार बार से गोपीलाल जाटव विधायक थे, लेकिन पार्टी उनसे नाराज थी। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी नजदीकियां और राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर उनका टिकट कटना तय था। भाजपा में आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी यहां से अपने समर्थक नीरज निगम को टिकट दिलवाना चाहते थे। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे थे। यहां से पन्नालाल शाक्य के अलावा वीरेन्द्र अहिरवार का भी नाम था। सूत्र बताते हैं कि सिंधिया के दबाव में भाजपा ने इस सीट को होल्ड पर कर लिया था। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...