(भोपाल) एनजीओ की आड़ में प्रसव कराकर रख लेती थी बच्चा

  • 31-Oct-23 12:00 AM

भोपाल,31 अक्टूबर (आरएनएस)। मानव तस्करी मामले में मुख्य आरेापी दिल्ली की फर्जी डॉक्टर सीमा शक्ति देवी अपने एनजीओ की आड़ में महिलाओं से संपर्क करती थीं। शक्ति फाउंडेशन नाम से इस एनजीओ की मदद से वह दिल्ली की अलग-अलग बस्तियों में कैंप लगवाती थी। एनजीओ में 12 सदस्य हैं। इनकी मदद से वह उन महिलाओं तक पहुंचती थी, जो अनचाहे गर्भ से मुक्ति चाहती थीं। यही नहीं, वह अवैध तरीके से प्रसव कराने का भी काम करती थी। इसमें हरियाणा के डॉ. अशोक कुमार जेवर उसकी मदद करते थे। क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर को भी हिरासत में ले लिया है। बता दें कि यह रैकेट गुुपचुप तरीके से पूरे दिल्ली में पेल रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। पुलिस पूछताछ के दौरान पांच बच्चों की जानकारी मिल गई है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि महिला ने 2018 के बाद कितने प्रसव कराए हैं और ये बच्चे अभी कहाँ हैं। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment