(भोपाल) 15 दिन में 18 हजार लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प
- 08-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
भोपाल,08 अक्टूबर (आरएनएस)। पहले रक्तदान और अब अंगदान के प्रति समाज जागरुक हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से देश में आयुष्मान भव: कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोटो) द्वारा ऑनलाइन अंगदान संकल्प फार्म भरवाए जा रहे हैं। अब तक मप्र में करीब 18 हजार लोग अंगदान कर चुके हैं। अंगदान के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में चिकित्सक बड़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. रणधीर सिंह सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। अंगदान विषय पर भोपाल सीएमचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसी थीम के तहत अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। खुद के रजिस्ट्रेशन के साथ जिन भी लोागें से मिलता हूँ उन्हें इसके लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहा हूँ। अनिल पुरोहित
Related Articles
Comments
- No Comments...