(भोपाल) 800 से ज्यादा महिलाओं को प्रसूति राशि का इंतजार

  • 27-Jul-24 12:00 AM

भोपाल,27 जुलाई (आरएनएस)। सरकारी अस्पतालों में डिलवरी के बाद भी महिलाएं परेशान हो रही हैं। इन महिलाओं को एक साल से प्रसूति सहायता राशि नहीं मिली है। ऐसी 800 से ज्यादा महिलाएं रोजाना अस्पतालों के चक्कर काट रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अनमोल पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते यह समस्या आ रही है। मालूम हो कि बच्चे के जन्म के बाद केंद्र और रज्य सरकार द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना और संबल योजना के तहत 16 हजार रुपए की प्रसूति सहायता राशि दी जाती है। यह राशि सात दिन में खाते में जमा होनी चाहिए, लेकिन एक साल में भी राशि खाते में नहीं आई है। इन महिलाओं के करीब 85 लाख रुपए अटके हुए हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment