(भोपाल)9वीं बार मंत्री गोपाल भार्गव 72 हजार वोटों से जीते;अनूपपुर की 3 में से 2 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा, इंदौर में रमेश मेंदोला ने 1 लाख वोट से जीत दर्ज कर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, देखें विधानसभावार आंकड़े

  • 04-Dec-23 12:00 AM

भोपाल 4 दिसंबर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। कई सीटों पर बीजेपी की जीत की खबरें आने लगी है। वहीं कुछ विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर है। सागर की रहली सीट से मंत्री गोपाल भार्गव 72 हजार से अधिक वोटों से जीत गए। इंदौर की विधानसभा क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख 6 हजार से ज्यादा वोट मिले। देखिए किस विधानसभा सीट पर किस प्रत्याशी को जीत मिली- अनमोल मिश्रा ,सतना: रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी 36124 वोट से विजयी हुई।बीजेपी प्रत्याशी:- प्रतिमा बागरी – 76965कांग्रेस प्रत्याशी:- कल्पना वर्मा- 40841बसपा प्रत्याशी:- देवराज अहिरवार- 27538हरसूद विधानसभा से बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस के सुखराम साल्वे को लगभग 59,900 से अधिक वोटों से हराया। जिले की की सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरला रावत को जीत मिली। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में दो पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा की जीत से जश्न का माहौल है। भाजपा से खाद्य मंत्री बिसाहु लाल सिंह भी जीते। दो बार से लगातार हार के बाद भाजपा ने कोतमा विधानसभा भी जीता। पुष्पराजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को चुनाव जीत गए। सागर जिले की रहली सीट से गोपाल भार्गव को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने 9 वीं बार जीत दर्ज की है। गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72041 वोटों से हरा दिया। रीवा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ल 21637 वोटो से विजयी हुए हैं।कोतमा विधानसभा से भाजपा के दिलीप जायसवाल 22969 वोटों से विजयी हुए।महेश्वर से बीजेपी के राजकुमार मेव की जीत हुई। उन्होंने कग्रेस की पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ को हरायाविदिशा में बीजेपी मुकेश टंडन 21605 से आगेबासौदा 145_ 15 राऊड, बीजेपी हरिसिह रघुवंशी 25141 से जीते घोषणा बाकीकुरवाई से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह सप्रे 26 हजार 60 वोटो से चुनाव जीते।सिरोंज से बीजेपी प्रत्याशी उमाकांत शर्मा 22644 से आगेशमशाबाद से बीजेपी सूर्य प्रकाश मीणा 19635 जीते। सिर्फ घोषणा बाकी है। निवाड़ी सीट से भाजपा के अनिल जैन जीते। उन्होंने करीब 18 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। जीत के बाद उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व विधानसभा की जनता माता बहनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, जि़ंदगी भर जनता का ऋणी रहूंगा। नर्मदापुरम के होशंगाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सीता शर्मा 15582 वोट से विजय हुए।बड़वानी जिले के पानसेमल असेम्बली से भारतीय जनता पार्टी के श्याम बर्डे 13446 वोट से चुनाव जीते। उन्होंने कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े को हराया। इंदौर की विधानसभा 4 से मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड विजय घोषित हुई। इंदौर की विधानसभा 3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला विजय घोषितसांवेर से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट को 98585 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रीना सेतिया बोऱसी को 56503 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी 42082 वोट से आगे। देपालपुर विधानसभा से क्चछ्वक्क प्रत्याशी मनोज पटेल विजयी हुए विधानसभा क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख 6 हजार से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी चिंटू चौकसे को हराया। 2018 का खुद का रिकॉर्ड तोड़कर मेंदोला जीत गए। उमरिया। बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ने 24098 वोट से जीत हासिल की। मुरैना। जौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय और मुरैना विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर चुनाव जीते। खरगोन। भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार ने जीत हासिल की। कांग्रेस के प्रत्याशी रवि जोशी को 16 हजार वोटों से हराया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment