(मंडला) आदिवासी बाहुल क्षेत्र के स्व-सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देगी सेना

  • 08-Oct-23 12:00 AM

मंडला,08 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय सेना आदिवासी बाहुल मंडला जिले के स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देगी। समूह की महिलाओं के बनाए स्थानीय उत्पादों को भारतीय सेना के कैंटीन और दुकानों से बेचा जाएगा। इसके लिए भारतीय सेना के ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर व मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मंडला के बीच अनुबंध किया गया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस संबंध में लगभग एक माह पूर्व जिला प्रशासन से संपर्क किया था। सेना के अधिकारियों ने उत्पादों को देखा, परखा और जांचा। उत्पाद भारतीय सेना के मापदंड पर खरे उतरे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला अधिकारियों ने उन्हें डेटा भी दिया था। अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment