(मंडी)मंडी के गुलशन गर्ग ने जीता वॉइस ऑफ शिवरात्रिÓ का खिताब, ये रहे फस्र्ट और सैकेंड रनरअप
- 05-Mar-25 12:00 AM
- 0
- 0
मंडी 5 मार्च (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली बार आयोजित हुई वॉयस ऑफ शिवरात्रिÓ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया! इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में मंडी के गुलशन गर्ग ने अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत लिया और वॉइस ऑफ शिवरात्रिÓ का खिताब अपने नाम किया। उपायुक्त मंडी एवं महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने उन्हें 51000 रुपए की ईनामी राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लुधियाना (पंजाब) के विकास वीके ने पहले रनरअप का स्थान हासिल किया और 31000 रुपए की ईनामी राशि प्राप्त की। वहीं करसोग (मंडी) के आनंद कुमार ने दूसरा रनरअप बनकर 21000 रुपए की ईनामी राशि जीती।प्रतियोगिता 3 राउंड में हुई, जिसमें पहला राऊंड बॉलीवुड सॉन्ग, दूसरा फोक या भक्ति संगीत और तीसरा सेमी-क्लासिकल फ्यूजन था। गुलशन ने रमता जोगीÓ, चल मेरी जिंदेÓ और सांवरे तोरे बिनÓ जैसे शानदार गाने गाकर निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विकास ने तेरी दीवानीÓ, जोगी उतर पहाड़ों आयाÓ और अलवेला सजनÓ गाकर समां बांधा। वहीं आनंद ने तुमसे लगी मेरी लगनÓ, लाड़ी सरजुए साठ बोलोÓ और कुहु कुहु बोले कोयलियाÓ जैसे बेहतरीन गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा शिमला के शुभम चोपड़ा को बेस्ट स्टेज परफॉर्मरÓ का खिताब मिला, जबकि जोगिंद्रनगर की रागिनी को यूनीक वॉइसÓ का अवॉर्ड दिया गया। प्रतियोगिता को जज करने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. उमा (डिग्री कॉलेज सुजानपुर), डॉ. हेमराज चंदेल (डिग्री कॉलेज कोटसेरा), डॉ. मनोहर (डिग्री कॉलेज बिलासपुर) और बॉलीवुड सिंगर अरविंद सिंह राजपूत मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...