(मऊ)एक गंभीर समस्या बन चुका है साइबर अपराध

  • 10-Mar-25 12:00 AM

- साइबर अपराध से बचने के किया गया जागरूकता क्रार्यक्रममऊ 10 मार्च (आरएनएस)। साइबर जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत जनपदीय थाना साइबर क्राइम प्र0नि0 हरेन्द्र कुमार यादव यादव, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौलिया, आरक्षी प्रदीप पटेल व थाना सरायलखन्सी साइबर सेल टीम से महिला आरक्षी शिखा तिवारी मय टीम के रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा मऊ के प्राचार्य डा0 राजेश कुमार व अध्यापकों एवं छात्राओं को साइबर क्राइम से होने वाले अपराधों जो आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन चुका है, और महिलाएं इस खतरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनती हैं। इसलिए महिला कॉलेजों में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। साइबर क्राइम क्या है-साइबर क्राइम वह अपराध हैं जो इंटरनेट या डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किए जाते हैं। इसमें हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, निजी जानकारी की चोरी, साइबर बुलिंग, और यौन उत्पीडऩ जैसी आदि समस्याएँ शामिल हैं।छात्राओं को साइबर क्राइम के खतरे से बचने के टिप्स-सोशल मीडिया पर सतर्कता, छात्राओं को सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत विवरणों को सीमित और सुरक्षित रखने के तथा किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर, घर का पता या बैंक खाते की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर बुलिंग और यौन उत्पीडऩ, छात्रों को ऑनलाइन उत्पीडऩ या यौन शोषण का सामना करती हैं, तो उन्हें इसे रिपोर्ट करना चाहिए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment