(मऊ)दीपावली पर्व के पूर्व वेतन का होगा भुगतान

  • 22-Oct-24 12:00 AM

मऊ 22 अक्टूबर (आरएनएस)। वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर, 2024 को दीपावली, 02 नवम्बर को गोवर्धन पूजा त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण माह-अक्टूबर, 2024 का वेतन 30 अक्टूबर, 2024 को भुगतान किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने कार्यालय से सम्बन्धित माह-अक्टूबर, 2024 का वेतन देयक 25 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024 तक शिड्यूल 30 अक्टूबर 2024 अंकित करते हुए कोषागार में प्राप्त करा दें। समय से वेतन भुगतान न होने की स्थिति में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment