(मऊ)मड़ई में लगी आग, मासूम की जलकर हुई मौत, मचा कोहराम

  • 19-Jan-25 12:00 AM

- 08 बकरियां और पूरा सामान जलकर खाकमऊ 19 जनवरी (आरएनएस )। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के पुरवा खैरा में रविवार एक दर्दनाक घटना घटी। सुबह 9 बजे निवासी रामबड़ाई चौहान पुत्र रामप्यारे चौहान के घर चूल्हे की चिंगारी से आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया और भयंकर आग लग गई। इस आग में एक साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था, क्योंकि रामबड़ाई चौहान अपने किसी लड़की की खिचड़ी के लिए घर से निकले हुए थे और घर की महिलाएं शिव चर्चा के लिए निकली थीं। आग लगने के मुख्य कारण तेज हवा बताई जा रही है। आग लगते ही हवा के रफ्तार से आज इतना अपना बढ़-चढ़ के रूप ले ली थी के घर में सोए बच्चे को बचाना मुश्किल हो गया था घटना के समय लड़की मायके में रह रही थी और धूमने के लिए आई हुई थी। मृतक लड़के का नाम रोहित चौहान व मां का नाम रविता और मृतक लड़के के पिता का नाम रविप्रकाश चौहान बताया जा रहा है, जो मऊ जनपद में रामपुर थाना क्षेत्र के छतहरा ग्राम पंचायत के रहने वाले थे। इस घटना में रामबड़ई चौहान के रियायशी घर के साथ-साथ 8 बकरियां और पूरा सामान जलकर खाक हो गया। लगभग अगर देखा जाए तो लाखों का क्षति हुआ है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जांच करने और पीडि़त परिवार को सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment