(मथुरा)आशुतोष सिन्हा दर्शन करते हुए

  • 30-Oct-23 12:00 AM

मथुरा 30 अक्टूबर (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा एवं समिति के अन्य सदस्य सरकारी भ्रमण पर मथुरा पधारे। यहां एक बैठक द्वारा वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश प्रदान किए। बृज दर्शन के क्रम में विभिन्न मंदिरों व देवालयों के दर्शन करने की श्रृंखला में उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जहां कायस्थ एकता मंच के सदस्यों, पदाधिकारियों ने श्री सिन्हा का अंगवस्त्र एवं मालाओं से स्वागत किया। गोवर्धन बरसाना मंदिरों के दर्शन के मध्य ही सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त पीठ जुल्हेंदी पहुंच कर आराध्य चित्रगुप्त एवम आचार्य महामंडलेश्वर पशुपतिनाथ स्वामी सच्चिदानंद का आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण कार्यक्रम में कायस्थ एकता मंच के इंजी एसएस जोहरी, सुरेश सक्सेना गोविंद नगर, मनोज सक्सेना पार्षद, अभय सक्सेना, राकेश सक्सैना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, प्रफुल्ल सक्सेना, आलोक कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र सक्सेना, संजीव सक्सेना( गुड्डन) गोपाल सक्सेना, मोनिका भटनागर, वंदना सक्सेना और मनोज कुमार सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment