(मथुरा)एक्सप्रेस वे पर कार सवार चोरों ने नगदी सहित अंगूठी की चोरी
- 30-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
मथुरा 30 अक्टूबर (आरएनएस ) नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर चार कार सवार अज्ञात चोरों ने सवारी के थैले से 7500 रुपए की नगदी सहित एक सोने की अंगूठी पार कर दी।यह भी दिनदहाड़े तब हुआ जब एक्सप्रेस वे पर पुलिस की कड़ी मुस्तैदी चल रही है। घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों व लुटेरों में पुलिस का भय तनिक भी नहीं है। यमुना एक्सप्रेस वे पर वारदातें आम बात हो गई हैं। वहीं तीन शिफ्टों में भी पुलिस एक्सप्रेस वे पर तैनात रहती है मगर लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है। जानकारी देते हुए सनक सिंह तांगड़ निवासी जरौली कलां थाना टुण्डला जिला फिरोजाबाद ने बताया कि वह वर्तमान में नौहझील क्षेत्र के शांति निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शल्ल सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। विद्यालय का अवकाश होने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट से एक प्राइवेट कार में बैठकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में कार सवार चारों अज्ञात चोरों पर उनकी हरकतों से उन पर शक हुआ और वह माइल स्टोन 76 पर उतर गये।बैग चेक करने पर बैग से 7500 रुपए नगद व सोने की अंगूठी गायब थी। गाड़ी का नंबर पूरा नहीं पढ़ पाया था। अज्ञात चारों चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीडि़त अध्यापक की तहरीर पर चार अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...