(मथुरा)राष्ट्रीय समानता गठबंधन ने लोकसभा चुनाव का मथुरा से फूंका बिगुल

  • 30-Oct-23 12:00 AM

मथुरा 30 अक्टूबर (आरएनएस )। राष्ट्रीय समानता गठबंधन की ओर से मथुरा के कस्बा छाता में भारतीय जन जागृति पार्टी के सहयोग से एक भव्य आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में लोक सभा 2024 का बिगुल बजाया गया है। प्रेस वार्ता में जगजीवन शर्मा, संत युवराज, ठाकुर अजय पाल सिंह और विमल सक्सेना ने बताया कि लोकसभा चुनाव में किसी दागी अथवा अपराधी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा। देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर धोखा देकर विश्वासघात किया जा रहा है। देश में ग्रह युद्ध की स्थिति बनाई जा रही है।कोई राजनीतिक पार्टी ऐसी स्थिति बनाने से पीछे नहीं है। अब देश को नई दिशा देने के लिए देश भक्त राष्ट्रीय पार्टियों और संगठनों का तीसरा फ्रंट बनाया जा रहा है।यह फ्रंट भारत को पुन: सोने की चिडिय़ा बनाने के लिए ईमानदार देशभक्तों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और कोर कमेटी में शामिल करेगा।देश के सभी राज्यों में बैठकें की जा रही हैं।अगली बैठक फरीदाबाद में, उस के बाद लुधियाना पंजाब में बैठक होगी। गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के साथ राष्ट्रीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा जिस में 2024 लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी।राष्ट्रीय समानता गठबंधन के कार्यकर्ता दो अलग अलग नाम पर कार्य कर रहे हैं, राष्ट्रीय समानता गठबंधन और राष्ट्रीय समानता एलायंस को भंग कर अब, राष्ट्रीय समानता गठबंधन सेकुलर का नाम दिया गया है। ताकि देश का यह तीसरा मोर्चा मजबूती से कार्य कर नवभारत का निर्माण कर सके। राष्ट्रीय समानता गठबंधन सैकुलर के संचालन के लिए सात सदस्य कोर कमेटी बनाई गई है। जिस में जगजीवन शर्मा चेयरमैन, इंजिनियर सोहन लाल शर्मा, उप चेयरमैन, विमल सक्सेना उप चेयरमैन, अशोक कुमार शर्मा उप चेयरमैन, ठाकुर अजय पाल सिंह गठबंधन मुख्य सचिव अधिकारी, राजेश गुप्ता मुख्य संचालक, संत युवराज को संरक्षक बनाया गया। इस कोर कमेटी में और बढ़ोतरी की जाएगी। इंजिनियर सोहन लाल शर्मा को सभी बैठकों की व्यवस्था, बैठकों को एजंडा के अनुसार संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment