(मनेन्द्रगढ़) स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन आज पूरे क्षेत्र में मना

  • 01-Oct-25 02:02 AM

= सुरेश मिनोचा =
मनेन्द्रगढ़, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश के लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन आज पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह केक काटकर अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं दीं। पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जन्मदिन को लेकर उल्लास का माहौल देखने को मिला।



नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लगाकर मंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। जगह-जगह केक कटिंग समारोह का आयोजन हुआ और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इसी बीच सुबह की एक बड़ी घटना ने सभी कार्यकर्ताओं को क्षणभर के लिए चिंतित कर दिया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आज सड़क दुर्घटना  हो गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की दुआओं से वे सकुशल रहे। इस हादसे के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे ईश्वर की कृपा और जनता के अपार आशीर्वाद का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री  प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे अंचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों में दिन-रात जुटे रहते हैं। आज के दिन ईश्वर ने उन्हें नई उम्र के साथ नया जीवन भी दिया है। जन्मदिन अवसर पर मंत्री  ने स्वयं भी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबका प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। दुर्घटना में भगवान और आप सबकी दुआओं से मैं सुरक्षित हूं। मैं अपने क्षेत्र की सेवा में हमेशा समर्पित रहूंगा।
इस प्रकार मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन जहां उल्लास और जोश के साथ मनाया गया, वहीं इस दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षित रहने की खबर से कार्यकर्ताओं में और भी ज्यादा हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष  चंपा देवी पावले, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, गौतम दुग्गड, बंटी गोयल, सरजू यादव राहुल सिंह, डॉ रश्मि सोनकर,आशीष मजूमदार, द्वारिका जायसवाल, आशीष सिंह, रामचरित द्विवेदी, प्रवीण सिंह,  प्रतिमा पटवा समेत पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment