(मनेन्द्रगढ़) आयुर्वेद दिवस पर रन फॉर आयुर्वेद का आयोजन

  • 23-Sep-25 10:07 AM

सुरेश मिनोचा =

मनेन्द्रगढ़,23 सितंबर (आरएनएस): आयुर्वेद दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे जीवन और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। आयुर्वेद, जिसका अर्थ है जीवन का ज्ञान, हमें केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं रहकर स्वस्थ जीवन जीने की दिशा प्रदान करता है।उक्ता शय के उदगार मुख्य अतिथि की आसन्दी से नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने व्यक्त किए। 

आयुष विभाग जिला एमसीबी द्वारा आयोजित रन फॉर आयुर्वेद का शुभारंभ गांधी चौक से किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागी स्कूल रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे, जहाँ एक प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन किया। नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि आयुर्वेद हमें सही आहार, संतुलित जीवनशैली, योग, ध्यान और प्रकृति के साथ सामंजस्य के माध्यम से स्वस्थ रहने का मार्ग बताता है।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नियमित रूप से हितकर आहार-विहार करना, विचारपूर्वक कार्य करना, सत्य बोलना, क्षमाशील रहना और श्रेष्ठ जनों की संगति करना ही निरोगी जीवन की कुंजी है। डॉ. संदीप चंदेल ने समय पर सोना-जागना, मौसमी फल-सब्जियों का सेवन, योग और प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। डॉ. तेजकांत सोनकर ने कहा कि आयुर्वेद हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की मजबूत डगर भी है।

आयोजन में योग साधक विवेक तिवारी ने अपनी अद्भुत योग कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी जे.के. सिंह, मृत्युंजय सोनी, आर.डी. दीवान, अनीता फरमानिया, सतीश उपाध्याय, नीरज अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, कैलाश दुबे, नीलम दुबे, विवेक तिवारी, बलबीर कौर, डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल, डॉ. एस.पी. केशरवानी, डॉ. रश्मि सोनकर, डॉ. मानसी अग्रवाल, डॉ. मेघा गुप्ता, डॉ. अंजलि त्रिपाठी, रोशनी मिश्रा, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, प्रियंका अग्रवाल, मुकेश सिंह गहरवार, हीरा लाल रजक सहित आमजन की भी भारी उपस्थिति रही।

आयुर्वेद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।


 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment