
(महत्वपूर्ण)(रायपुर) विकाशील को मुख्य सचिव नियुक्त करने कैबिनेट की हरी झंडी
- 30-Sep-25 11:42 AM
- 0
- 0
0 आज पदभार ग्रहण करने पहुंच गए मंत्रालय
0 पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को दी गई विदाई
रायपुर, 30 सितंबर (आरएनएस)। प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में वरिष्ठ आईएस अधिकारी की ताजपोशी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वे अपना विधिवत कार्यभार आज ग्रहण करने पहुंच गए हैं।
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 13वें मुख्य सचिव के रूप में आज उनकी नियुक्ति को कैबिनेट ने हरी झंडी प्रदान कर दी। वहीं पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन का विदाई दे दी गई। आईएस विकासशील एक वरिष्ठ आईएस अधिकारी हैं जो कि वर्तमान में एसीवी सिंगापुर में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री की पसंद पर उन्हें मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है। छत्तीसगढ़ में बतौर कलेक्टर, कोरिया में काम करने वाले विकासशील, मेहनती, ईमानदार तथा मृ़दुभाषी अधिकारी हैं। पिछले कई वर्षों से केन्द्र सरकार की सेवा में पदस्थ किए गए थे जहां पर उन्होंने बेहतरीन कार्य किया था। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सहित अनेक विभागों में उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया था। जिसके चलते उनकी छवि ईमानदार अधिकारी के रूप में है।
विकासशील के मुख्य सचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद अब उनकी निधि सिब्बल को भी छत्तीसगढ़ में पदस्थ करना होगा। एससीए स्तर की अधिकारी नीधि सिब्बल को राजस्व मंडल अथवा प्रशासन एकेडमी के पद पदस्थ किया जा सकता है। ज्ञात रहे कि विकाशील को मनोज पिंगुवा, रेणु पिल्ले, रीचा शर्मा तथा सुब्रत साहू को सुपर सीडकर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके पहले भी आरपी मंडल तथा सुनील कुजुर को भी सुपर सीडकर मुख्य सचिव बनाया गया था।
अमिताभ जैन को बनाया जाएगा विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष
सत्ता के गलियारों के अनुसार पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
वर्तमान में यह पद रिक्त है। इसके अलावा मुख्य सूचना आयुक्त का पद भी रिक्त है लेकिन कोर्ट में मामला चलने के कारण यहां पर नियुक्ति नहीं हो पाई।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...