(महत्वपूर्ण)(रायपुर) शिवालय में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

  • 14-Jul-25 07:55 AM

रायपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी में आज पहला  सावन सोमवार के दिन शिवालय में हर-हर महादेव के जयकारे गुंजे आज हटकेश्वरनाथ, बूढेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और रूद्राभिषेक किया गया।
राजधानी में आज सुबह से ही भगवान महादेव का जलाभिषेक करने पुरूष महिला किशोरियां बेल-पत्र सहित धतूरे का फल, कनेर का फूल लेकर पहुंचे भक्तों ने इस अवसर पर भगवान का दूध से अभिषेक किया। प्रबंधन समितियों द्वारा विशेष तैयारियां की गयी है। हटकेश्वर नाथ मंदिर में आज सुबह जलाभिषेक किया भक्तों को गर्भ गृह में जाने नहीं दिया जलाभिषेक करने के लिए खारून नदी से जल लाये। हटकेश्वरनाथ शिव जी की जटाओं में विष्णु का मुकुट का श्रृंगार किया गया। भक्तों ने इसका दर्शन किया। बूढापारा में स्थित भूनेश्वर मंदिर में विशेष पूजा पाठ एवं विशेष श्रंगृार किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने भगवान महादेव का दर्शन किया नीलकंठेश्वर सुरेश्वर नरहरहरेश्वर टिकारापारा में तथा चौबे कॉलोनी तथा करूणा तालाब तथा सरोना स्थित मंदिरों में भरी भीड़ लगी।
कवडिय़े भरी संख्या में पहुंचे महादेव घाट
आज सावन का पहला सावन सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में कवडियां पहुंचे हरी वल्लभ अग्रवाल ने बताया कि कवडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था की गई सबसे ज्यादा कवडिय़ा हटकेश्वर आते जिनके लिए विशेष तैयारियां की जाती है। आरंग और राजिम क्षेत्र के कोपेश्वर तथा महानदी घाट में स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भरी भीड़ लगी रही है। आज सरोना स्थिति मंदिर में भीड़ लगी रही। आज सावन सोमावार को महिलाये वत्र रखती है। शाम को फलाहार करती है। राजधानी में फल सेब, नाशपत्ती आलु बुखारा का रेट आसमान छू रहा है।
0
आर शर्मा

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment