(महत्वपूर्ण) (रायपुर) किसानों ने डाले बीज, पर्याप्त वर्षा के अभाव में नहीं हो रहा अंकुरण 

  • 28-Jun-25 07:51 AM

0-भू-जल स्तर गिरा, सिंचित क्षेत्र में नहीं हो पा रही सिंचाई 
0-मानसून के विलंब होने से किसान चिंतित 

रायपुर, 28 जून (आरएनएस)। राज्य में मानसून की वेेरूखी के कारण  इन दिनों जमीन का भू-जल स्तर नीचे चला गया है। जिसके कारण सिंचित क्षेत्र में पंप से पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण किसान इस समय बुआई के पश्चात रोपा लगाने का काम नहीं कर पा रहे हैं। इधर पर्याप्त वर्षा नहीं होने केे कारण पानी के अभाव में धान का अंकुरण नहीं हो पा रहा है। 

किसान नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार सहित अन्य जिलों में औसत वर्षा हुई है। इनमें से धमतरी जिला शत्-प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है। धमतरी के कुरूद क्षेत्र के कृषक ईश्वर साहू ने बताया कि कुरूद क्षेत्र से महानदी होकर गुजरती है, यहां पर नहरों से पानी नहीं दिया जाता। जमीन का भूजल स्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण सिंचित क्षेत्र होने के बावजूद सिंचाई नहीं हो पा रही है। रायपुर जिले के पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने बताया कि अभनपुर ब्लाक शत-प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है, लेकिन यहां पर भी भू-जल स्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण वोरवेल्स सूख गए हैं। तिल्दा ब्लांक के राजू शर्मा ने बताया कि यहां पर डीएपी खाद की कमी है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यहां पर बोरवेल्स की स्थिति यही है। बालोद जिले में विधायक के अनुसार यहां पर अमूमन यही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जलाशयों से पानी देने की मांग की जा रही है। 

रायपुर जिले में 50 प्रतिशत हुई बुआई 

राज्य में कुल 39 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन है, सरकार दलहन, तिलहन फसल को बढ़ावा देने के लिए धान का रकबा घटाना चाहती है। रायपुर जिले के कृषि उप संचालक  कश्यप के अनुसार जिले में अभनपुर, धरसींवा, आरंग, तिल्दा ब्लाक में बुआई का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुल एक लाख 60 हजार कृषि का रकबा है। यहां पर किसानों को 50 हजार क्विंटल धान का बीज बांटा गया है। प्रामाणिक बीज के कारण कृषि उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। राजस्व विभाग के अनुसार कुल 225 तहसील है, जिनमें से 200 से अधिक तहसील में पर्यात वर्षा नहीं है। सबसे ज्यादा वर्षा जशपुर और सबसे कम वर्षा नारायणपुर जिले में हुई है। इस समय कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के लिए काफी सक्रिय हैं। 

डीएपी खाद का रेक आ रहा कृषि उप संचालक 

रायपुर जिले के कृषि उप संचालक कश्यप ने बताया कि रायपुर जिले में खाद को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से खाद का रेक पहुंच रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खाद का वैकल्पिक उपयोग करें। किसानों को ग्रोमोर खाद का उपयोग करने की सलाह दी है। किसान नेता अशोक बजाज ने बताया कि अभनपुर जिले बुआई तो हो गई, लेकिन पर्यप्त वर्षा नहीं होने से धान का अंकुरन नहीं हो पा रहा है। 
आर. शर्मा 
०००
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment