(महत्वपूर्ण) (रायपुर) राजधानी में फ टाखा बाजार हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में
- 01-Oct-25 08:09 AM
- 0
- 0
0-दीपावली पूर्व चिल्हर फटाखा दुकान विक्रेताओं से बाजार लगाने टेण्डर जारी
रायपुर, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। राजधानी में परंपरा अनुसार दीपावली के लिए फटाखा बाजार हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगाया जाएगा। नगर निगम ने फटाखा बाजार के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यहां पर 24 घंटे फायरब्रिगेड एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। यह बाजार दीपावली पूर्व शुरू हो जाएगा।
जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्रर क्षीरसागर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लाखेनगर स्थित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में इस वर्ष भी फटाखा बाजार लगाया जाएगा। इसके लिए दुकान की साइज तय कर दी गई है। अलग-अलग दर पर इसकी बोली लगाई जाएगी। जोन आयुक्त के अनुसार इसके लिए आवेदकों को आवेदन करना होगा। ठेका के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दुकान का आबंटन किया जाएगा। यहां पर दुकान लगाने वालों को सुरक्षा व्यापक प्रबंध स्वयं करना होगा। यहां पर 24 घंटा फायरब्रिगेड उपलब्ध रहेगा।
राजधानी में पहले बुढ़ातालाब के पास फटाखा बाजार लगाया जाता था। कलेक्टर के सहयोग से अब यह बाजार लाखेनगर हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगाया जाएगा। यह पर गरीब 100 से अधिक दुकानों लगाई जाएगी। सभी दुकानदारों को अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
थोक फटाखा विक्रेता सक्रिय हुए
राजधानी में इस समय फटाखा बेचने वाले थोक व्यापारी सक्रिय हो गए हैं। फटाखों को नमी तथा हवा से बचाने के लिए चेंबर में रखा जाता है, बच्चों में फू लझड़ी, अनार दाना, सांप लरी तथा लक्ष्मी बम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं बड़े लोग सबसे ज्यादा फटाखा लेने के लिए सक्रिय हो गए है। राजधानी में फटाखा बाजार में लाखों रूपए की फटाखा बिकने की उम्मीद है। इसी आशय से चिल्हर दुकानदार भी अपनी दुकान लगाते हैं। राज्य में प्रतिवर्ष की तरह दीपावली 20 अक्टूबर को मनायी जाएगी।
आर. शर्मा
Related Articles
Comments
- No Comments...

