(महत्वपूर्ण ) (रायपुर) सुब्रत साहू को रेवेन्यु बोर्ड के चेयरमैन बनाने की कवायद

  • 06-Oct-25 08:01 AM

० टीपी वर्मा हो रहे चालू माह में रिटायर्ड
० मुख्य सचिव के समकक्ष का पद है रेवेंयु बोर्ड का चैयरमैन
रायपुर, 06 अक्टूबर (आरएनएस)।  प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में
विकासशील को पदस्थ करने के पश्चात अब रेवेन्यु बोर्ड ने एसीएस सुब्रत साहू को बतौर चैयरमैन नियुक्त करने की कवायद जारी है। बताया जाता है कि टोपलाल वर्मा इस महीने रिटायर्ड हो रहे है। इसके पश्चात मुख्य सचिव के समकक्ष सुब्रत साहू को रेवेन्यु बोर्ड का चेयरमैन बना दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य में एसीएस के स्तर के श्रीमती रेणु पिल्ले एवं सुब्रत साहू को अब मंत्रालय से बाहर पदस्थ किये जाने की कवायद जारी हो गई है। दोनों मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी है। इसलिए इन दोनों को सम्मानपूर्वक स्थान सौंपा जाएगा। रेणु पिल्ले को माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापक का चेयरमैन बनाया गया है। रेणु पिल्ले अपने विभाग में नियमानुसार कार्य कर रही है।
राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एसीएस सुब्रत साहू को रेवेंयु बोर्ड का नया चेयरमैन बनाया जाएगा। वर्तमान चेयरमैन पीपी वर्मा 10 अक्टूबर रिटायर्ड हो रहे हे। इसलिए उन्हें 31 अक्टूबर को अवकाश प्रदान कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग के आदेश की पुष्ठि करते हुए अधिकृत करते हुए बताया कि वर्मा के रिटाडर होने के बाद सुब्रत साहू अपना पदभार संभालेंगे।
वर्तमान में सुब्रत साहू एडिशनल चीफ सेक्रेटरी है। वे मुख्य सचिव से सीनियर भी है कायदे से उन्हें अतिरिक्त प्रभार नहीं देना चाहिए। लेकिन उनके पास दो चार हो जाएंगे। जिसके चलते वे चेयरमैन रेवेंयु और प्रशासनिक एकेडमी हो जाएंगे। अधिकारियों को अनुसार प्रशासन एकेडमी का कार्यभार श्रीमती निहारिका बारिक और सोनमणी बोरा को भी दिये जाने की चर्चा है। रेवेंयु बोर्ड का चयेर मैन मुख्य सचिव के बाद दूसरे नंर पर रखा गया है। पूर्व में डीएस मिश्रा सीके खेतान रेवेंयु बोर्ड में पदस्थ किये गये थे। उन्होंने तहसीलदार कलेक्टर और कमीश्नर और लेंड रिकार्ड के फैसले को निरस्त कर दिया था जिससे पूरा सिस्टम हील गया था। इसलिए उन्हें रातोंरात हटा दिया गया । इसे राजकाज भी चालूभाषा में कहा जाता है।
आर शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment