(महत्वपूर्ण कैबिनेट)(रायपुर) दलहन, तिलहन, मक्का लगाने वाले किसानों को मिलेगा बोनस

  • 30-Jun-25 11:55 AM

0 धान उत्पादकों  किसानों की तर्ज पर विष्णु देव साय का महत्वपूर्ण फैसला
रायपुर, 30 जून (आरएनएस)। महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में  किसानों के हित में एक एतिहासिक निर्णय लिया कैबिनेट में किसान उन्नति योजना के निर्देशों का संशोधित करते हुए अब 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का लगाने वाले किसानों को आदान  सहायता राशि(बोनस) प्रदान की जायेगी।
नगरीय निकाय अरूण साव ने बताया कि राज्य में धान उत्पादकों को प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि प्रदान की जाती है। केन्द्र सरकार द्वारा नियमानुसार किसानों को बोनस नहीं दिया जा सकता इसलिए राज्य सरकार ने इसे बतौर आदान सहायता राशि देने का प्रावाधान किया है। यह राशि राज्य शासन के मत से दी जाती है जबकि केन्द्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य तय किया जाता है।  
प्रेस कॉनफे्रंस में अधिकृत प्रवक्ता अरूण साव  ने बताया कि
खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसे चालू भाषा में बोनस कहा जाता है। ज्ञात रहे छत्तीसगढ़ में 24 लाख धान उत्पादक किसान पंजीकृत है। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य और बोनस की राशि का महत्वपूर्ण भूमिका है यहां पर किसानों की राजनीति के चलते इन्हें राज्य शासन द्वारा उपकृत किया जाता है। राज्य में समर्थन मूल्य और बोनस मिलने के बाद इसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है। वर्तमान में 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान शासन खरीद रहा है। मॉर्कफेड नोडल ऐजेंसी बनाया गया है।
आर शर्मा
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment