
(महासमुंद) बाल संप्रेक्षण गृह से भागे चार नाबालिग कैदी
- 04-Oct-24 03:18 AM
- 0
- 0
महासमुंद, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 4 नाबालिग बालकों के फरार होने की खबर है। आरोपियों ने सो रहे नगर सैनिक और अटेंडेंट पर पत्थर से हमला किया और मेन गेट की चाबी छीनकर भाग निकले। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूरी पर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार रात एक से दो बजे के बीच 4 अपचारी बालक भाग निकले। इस दौरान उन्होंने सो रहे नगर सैनिक संजय मिश्रा और अटेंडेंट गोपाल चंद्रा पर पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर उनसे मेन गेट की चाबी छीनी और गेट का ताला खोलकर भाग गए। सुबह इसकी सूचना पहले अधीक्षक को दी गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उनको बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफ र किया गया है। फ रार चारों अपचारी बालकों की पुलिस तलाश रही है। फ रार बालकों में 2 को चोरी, 1 को रेप और 1 को गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। इनमें से 2 गरियाबंद जिले, 1 बलौदाबाजार और 1 महासमुंद जिले का रहने वाला है।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...