(महासमुंद) महासमुंद में 13 साल से अटैच कर्मचारी पर कार्रवाई

  • 14-Oct-25 10:50 AM

0 विरोध के बाद तबादला आदेश जारी
महासमुंद, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। कृषि विभाग महासमुंद में लंबे समय से अटैच एक कर्मचारी को अन्य कर्मचारियों के विरोध के बाद आखिरकार हटाया गया है। बीते 13 वर्षों से कार्यालय में संलग्न जितेन्द्र पटेल को विभाग ने देर रात आदेश जारी कर उनके मूल पदस्थापन स्थल पिथौरा वापस भेज दिया है।
यह निर्णय तब लिया गया जब जिले के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के नेतृत्व में एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उक्त कर्मचारी का व्यवहार लगातार अपमानजनक रहा है और वे उप संचालक का हवाला देकर मैदानी कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बना रहे थे, जिससे मानसिक उत्पीडऩ की स्थिति बन रही थी। कर्मचारियों ने अपनी शिकायतों में बताया कि पूर्व में भी इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। हालिया विरोध और हड़ताल के बाद विभाग हरकत में आया और संबंधित कर्मचारी का तबादला आदेश जारी किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश चंद्राकर ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक तानाशाही दौर का अंत हुआ है, यह न्याय और सच्चाई की जीत है।
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment