(महोबा)आटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
- 31-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
- घायल के पिता की सूचना पर पुलिस ने लिखा मुकदमामहोबा 31 अक्टूबर (आरएनएस)। तेज रफ्तार आटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कानपुर में उपचार चल रहा है। उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 338, 427, 177 व 184 के तहत मामला दर्ज किया है। कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरहा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 9 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका 30 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र प्रताप सिंह बाइक से बांदा रोड कबरई स्थित पेट्रोल पंप की ओर से कबरई जा रहा था। रास्ते में बांदा चौराहा के पास आटो चालक नवीन निवासी ग्राम परसहा कबरई ने तेजी और लापरवाही से उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की वजह से उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आयी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। यहां से उसे कानपुर ले जाया गया। जहां उसका अभी भी उपचार चल रहा है। घटना में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 338, 427, 177 व 184 के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...