(महोबा)रामलीला के समापन के बाद निकली रामदरबार की शोभायात्रा
- 26-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
- श्रीराम दरबार की आरती करके किया स्वागतमहोबा 26 अक्टूबर (आरएनएस)। शहर के पुराना रामलीला मैदान में विगत 10 दिनों से चल रही 128 वर्ष पुरानी रामलीला मंचन का प्रभु श्री राम के राज्य अभिषेक शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा नगर के रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, ऊदल चौक, मुकुंद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पोस्ट ऑफिस होकर वापस खोया मंडी होकर रामलीला मैदान पहुंची। जिसमें जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा आरती पूजन करके स्वागत किया। स्वागत में श्रवण दिवेदी, सीताराम अग्रवाल, पप्पू कटारे, अंचल सोनी, उमाकांत शुक्ला, बाबूलाल पुरवार, सेठ नमन सोनी, महेंद्र अवस्थी आदि ने श्री राम दरबार की आरती करके भव्य स्वागत किया। रामलीला समिति के सचिव मनोज तिवारी के द्वारा श्री राम,लक्ष्मण,सीता एवं हनुमान जी की आरती पूजन एवं प्रसाद भगवान को अर्पित करके की गई। श्री राम दरबार की झांकी की साज सज्जा पंचम नगायच और सुमंत शर्मा के द्वारा की गई। रामलीला समिति के वीरेंद्र मोहन तिवारी, महेश्वरी दीन तिवारी, संजीव तिवारी, मुकेश गुप्ता सुभाष तिवारी, रंजन, इंजीनियर मनोज नारायण महेंद्र आदि के साथ भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
Related Articles
Comments
- No Comments...