(मिर्जापुर)आचार्य शुक्ल ने साहित्य के माध्यम से किया सबका मार्गदर्शन - दयाशंकर मिश्र

  • 08-Oct-25 12:00 AM

*आचार्य शुक्ल और महर्षि वाल्मीकि की मनाई गयी जयंती*माधव कृष्ण को दिया गया आचार्य राम चंद्र शुक्ल सम्मान 2025मीरजापुर। आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में हिंदी विभूति आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 141 वीं जयंती व महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अनुज प्रताप सिंह पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी विभाग ने की। संचालन आनंद अमित ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल और महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया। आचार्य शुक्ल के पौत्र राकेश चंद्र शुक्ल ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गाजीपुर के चर्चित साहित्यकार और प्रखर वक्ता माधव कृष्ण को आचार्य राम चंद्र शुक्ल सम्मान 2025 दिया गया। पिछले 2 वर्षों से यह सम्मान आलोचना साहित्य में विशेष योगदान के लिए चुने हुए साहित्यकार को दिया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे डॉ अनुज प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदी साहित्य का इतिहास लिखने का कार्य किया। मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि आचार्य शुक्ल जी का जन्म बस्ती में हुआ लेकिन उन्होंने मिर्जापुर में रहते हुए हिंदी साहित्य के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। आचार्य शुक्ल ने साहित्य के माध्यम से सबका मार्गदर्शन किया। नगर पालिका मिर्जापुर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल जैसे महान साहित्यकारों ने मिर्जापुर को कार्य क्षेत्र बनाया। डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी साहित्य के लिए आचार्य शुक्ल और का कार्य महत्वपूर्ण है तो संस्कृत में महर्षि वाल्मीकि। का। लालब्रत सिंह, भोलानाथ कुशवाहा, विजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, मुहीब मिर्जापुरी ने आचार्य शुक्ल के साहित्यिक जीवन व उनके लेखन पर अपना वक्तव्य दिया। प्रबंधक राकेश शुक्ल ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल विश्वविद्यालय नामकरण और बाल्मीकि जयंती के साथ आचार्य शुक्ल जी की जयंती को भी जोडऩे के लिए मुख्यातिथि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हौसला प्रसाद मिश्र, विशाल श्रीवास्तव, इंद्रजीत शुक्ल, नंदलाल मौर्या, गुमनाम मिर्जापुरी, गणेश प्रसाद तिवारी, रामजी तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, राजपति ओझा, केदारनाथ सविता, इरफान कुरैशी, आनंद केसरी, नंदिनी वर्मा, श्रुति जायसवाल, इला जायसवाल, सृष्टि राज आदि उपस्थित रहे। आनंद देव चंद्रशेखर, प्रवीण कुमार मिश्रा, रमाशंकर द्विवेदी गायत्री परिवार, अमरनाथ सिंह, रविंद्र कुमार पांडे एडवोकेट, शिव प्रसाद द्विवेदी, रमेश चंद दुबे, औचित्यानंद शुक्ला, प्रमोद चंद गुप्ता, श्याम कुमार, विवेकानंद चौबे, उमेश चंद माली, पंडित नरेश चंद शर्मा, नंदलाल सिंह, अखिलेश ओझा, राजेश कुमार श्रीवास्तव आनंद केसरी, देवनारायण शर्मा, वसंत कुमार गुप्ता, अनिल कुमार सभासद, विजय शंकर प्रजापति, रत्नेश दुबे, आशीष चंद्र शुक्ला, ऋषभ शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, डॉ ब्रजेश चंद्र, अखिलेश चंद्र शुक्ला, मुकेश चंद शुक्ला, मानस मोहल्ले आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment