(मिर्जापुर)उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति को दी गई विदाई

  • 31-Oct-23 12:00 AM

मीरजापुर 31 अक्टूबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी के आवास इमरती चौक पर मीरजापुर के पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति के आगमन पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी पदाधिकारियों के द्वारा उनके स्थानांतरण पर माल्यार्पण अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनकी विदाई किया गया एवं उनके उज्जवल और सुनहरे भविष्य की कामना किया गया। इसी के साथ ही प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न केसरी द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिर्जापुर के जिला युवा टीम की घोषणा किया गया। जिसमें युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत, युवा जिला महामंत्री प्रवीण दुबे और युवा जिला कोषाध्यक्ष अजय केशरी को नए दायित्व दिया गया। नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों का माल्यापर्ण अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति जी,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी, जिला अध्यक्ष शिव मुंदड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी, जिला महामंत्री रामबाबू कसेरा, महिला जिलाध्यक्ष उमा बरनवाल, प्रांतीय सदस्य अजय जायसवाल, मशीनरी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष अमित केसरी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं उपस्थित पदाधिकारी ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारी मैं विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त किया कि नई युवा टीम मिर्जापुर के व्यापारी समाज की प्रत्येक समस्याओं पर हमेशा सजग रहते हुए अपने संघर्षों के माध्यम से व्यापार मंडल को नई ऊंचाई और आयाम प्रदान करेंगे। उपस्थित व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने नवनियुक्त युवा पदाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment