क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
*शारदीय नवरात्र मेला के पंचम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक छानबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भमीरजापुर 8 अक्टूबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विन्ध्याचल में चल रहे नव दिवसीय शारदीय नवरात्र मेला में भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान मां विन्ध्याचल, मां अष्टभुजा, मां कालीखोह में दर्शनार्थियो के सुविधा के दृष्टिगत जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेटो आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद पर्यटन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव-2024 के पंचम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किया। तत्पश्चात विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मीरजापुर के देवी मौर्या देवीगीत, कुमकुम आर्दश मीरजापुर देवीगीत, सूरज कुमार मीरजापुर देवीगीत, प्रवीण कुमार मिश्र मीरजापुर देवीगीत, अमरनाथ शुक्ला़ मीरजापुर देवीगीत, राममिलन मीरजापुर देवीगीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध किया गया। स्काउट, एनसीसी माध्यमिक शिक्षा मीरजापुर के द्वारा दुर्गा महिमा पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत नृत्य प्रस्तुत किया। अनुमेहा गुप्ता लखनऊ लोकगायन एवं लखनऊ के ही ध्रुव इण्टरटेेंमेट के द्वारा मुरलीधर गोपाल पर प्रस्तुत कर लोगो का मनोरंजन कराया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies