(मिर्जापुर)मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओ?ं को किया जागरूक
- 28-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
ड्रमंडगंज, मीरजापुर 28 सितंबर (आरएनएस)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत रविवार को पुलिस ने महोगढ़ी गांव में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ लेने की अपील की। थानाध्यक्ष ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपात सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एंबुलेंस सेवा 108 आदि की जानकारी दी। थानाध्यक्ष हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने और जरूरत पडऩे पर उपयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंचेगी। इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश यादव, मनसुख यादव,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...