(मिर्जापुर)मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

  • 24-Sep-25 12:00 AM

ड्रमंडगंज, मीरजापुर 24 सितंबर (आरएनएस)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बुधवार को पुलिस ने महोगढ़ी पंचायत भवन और पटेहरा गांव स्थित हनुमान सिंह पटेल इंटरमीडिएट कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने की। महोगढ़ी ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान सुरेश केशरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ लेने की अपील की। हनुमान सिंह पटेल इंटरमीडिएट कालेज में सीओ अशोक कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबर याद रखने और जरूरत पडऩे पर बेझिझक उपयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की उत्पीडऩात्मक घटना पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत आवाज उठाकर पुलिस की मदद लें। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment