(मिर्जापुर)रामलीला महोत्सव में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बारात शोभायात्रा

  • 24-Sep-25 12:00 AM

ड्रमंडगंज, मीरजापुर 24 सितंबर (आरएनएस)। श्री रामलीला कमेटी ड्रमंडगंज की ओर से ड्रमंडगंज बाजार में मंगलवार की रात श्री राम बरात की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ड्रमंडगंज निवासियों जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय पुलिसकर्मियों संग तैनात रहे।शोभायात्रा निकलने से पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष अंजनी सोनी ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ राम बरात की आरती उतारी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के गुरु विश्वामित्र का स्वरूप धारण करने वाले कलाकार दर्शकों मन मोह रहे थे। गाजे बाजे की धुन पर लोग नाचते गाते हुए जय श्रीराम जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर दुर्गा देवी मंदिर पर पहुंची वहां से पुन: रामलीला मैदान में पहुंची।जहां धूमधाम से भगवान श्री राम का सीता माता संग विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, लवकुश केशरी, तारकेश्वर केसरी, आशीष केशरी गूड्डू सोनू सिंह,धीरज केसरी, विहिप नेता पिंटू केसरी, शिव गोविंद चौरसिया, संजय सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment