(मिर्जापुर)श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होता है अहंकार का नाश

  • 03-Apr-25 12:00 AM

ड्रमंडगंज, मीरजापुर 3 अप्रैल (आरएनएस )। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक पंडित विजय शास्त्री ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा सुनाया। कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ । जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। इस दौरान मुख्य यजमान देवेंद्र शुक्ला, भगवंती देवी, सत्येंद्र दुबे, डॉ दयानंद मिश्रा, उमा शंकर मिश्रा, घनश्याम श्रीवास्तव, वंश नारायण शुक्ला, पिंटू शुक्ल, सहदेव शुक्ल, सहित आदि श्रोता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment