(मिर्जापुर)सामाजिक कुरीतियों को शिक्षा रूपी त्रिशूल से मां दुर्गा द्वारा वध (नष्ट) करने वाली लघु नाटिका का किया गया मंचन

  • 01-Oct-25 12:00 AM

मीरजापुर 1 अक्टूबर (आरएनएस)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज महा अष्टमी पर पू.मा. विद्यालय परमानपुर के बच्चों द्वारा सामाजिक कुरीतियों को शिक्षा रूपी त्रिशूल से मां दुर्गा द्वारा वध (नष्ट) करने वाली लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर विकासखंड छानबे जनपद में शक्ति स्वरूपा बालिकाओं का महा अष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया गया और माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। महा अष्टमी नवमी के पावन पर्व पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटेवरा में कन्या पूजन करके प्रसाद वितरण किया गया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment