(मिर्जापुर)31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद स्तरीय आयोजन में बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए लघु शोध पत्र

  • 27-Oct-23 12:00 AM

मीरजापुर 27 अक्टूबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी गतिविधि 31 जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आज 27अक्टूबर को सेंट मेरिज स्कूल में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उदघाटन राज्य समन्वयक डॉक्टर एस के सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह, राज कुमार दीक्षित राजकीय इंटर कालेज ने संयुक्त रूप से सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जैकब बोना डिसूजा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान गीत हम नन्हे विज्ञानी है,आओ इसका पता लगाए मन में हमने ठानी है गाकर पूरा माहौल विज्ञान मय बना दिया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान के क्षेत्र में जिले के बाल वैज्ञानिकों के उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि निश्चित ही यह कार्यक्रम बाल वैज्ञानिकों के साथ शिक्षको के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इससे बच्चो में वैज्ञानिक सोच के विकास के साथ वैज्ञानिक विधि से कार्य करने की क्षमता विकसित होगी। शिक्षक भी किताब से हटकर शोध गतिविधि को समझ पायेंगे।शिक्षक बच्चो की जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करे, बच्चों को प्रश्न पूछने दे, उनके उत्तर सहजता पूर्वक देने का प्रयास करे। वर्ष 2022के बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक शिवम जायसवाल के लघु शोध पत्र को गाइड करने वाले गाइड टीचर अनिल कुमार यादव सेमफोर्ड स्कूल को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सम्मानित किया। राज्य समन्वयक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस डॉक्टर एसके सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवप्रवर्तन से देश को गौरवान्वित किया है यह कार्यक्रम कोई प्रतियोगिता नहीं बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक गतिविधि का संचार करना है। डॉक्टर जय पी राय ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मूल्यांकन करने वाले निर्णायक चंद्रमा प्रसाद ओझा,डॉक्टर अमितोष कुमार,डॉक्टर सौरभ करुणामय,डॉक्टर थुलसी रमन पी,डॉक्टर शशि धर के एस,डॉक्टर सूबेदार यादव,डॉक्टर एस के गोयल,डॉक्टर एस एन सिंह,डॉक्टर जय पी राय,डॉक्टर आलोक कुमार सिंह, डॉक्टर अमित चौहान,डॉक्टर सविता देवांगन,डॉक्टर ज्योत्सना सेट्टी,डॉक्टर सरवन कुमार, डॉक्टर गिरीश टंटुवे, डॉक्टर आशीष लटारे ने मूल्यांकन किया। इस कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि आलोक प्रसाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मिर्जापुर ने सभी।प्रतिभागी बच्चो एवम शिक्षको को प्रमाणपत्र एवम पुरस्कार वितरित किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की यही बाल वैज्ञानिक देश के बड़े वैज्ञानिक बनेंगे। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए सीनियर वर्ग में अनिकेत पटेल विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल आदलहाट, आकर्ष श्रीवास्तव सेंट मेरिज स्कूल मिर्जापुर। जूनियर वर्ग मेशशांक राज आर्य शिशु मंदिर अहरौरा, अंशिका दुबे कंपोजिट स्कूल देवरी चयनित किए गए। जूनियर वर्ग मेदिव्यांश स्कूल कन्हई पुर एवम् चंदन जय हिंद विद्या मंदिर अहरौरा सीनियर वर्ग में वेटिंग मे घोषित किए गए। इस कार्यक्रम में मनमोहन यादव, सत्यम गुप्ता, कृष्ण कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव विंध्याचल ने किया। इस कार्यक्रम में 60 विद्यालयों के 138 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment