(मिर्जापुर)551 कन्याओं का पूजन कर किया गया प्रसाद वितरण
- 01-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
मीरजापुर 1 अक्टूबर (आरएनएस)। नवरात्रि के पावन अवसर पर लालगंज विकासखंड क्षेत्र के लहंगपुर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 551 कन्याओं का पूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा कर प्रसाद ग्रहण कराते हुए उपहार भेंट किया। कन्या पूजन के बाद समिति द्वारा सभी भक्तों और स्थानीय निवासियों की कन्याओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां 551 से ज्यादा कन्याओं ने पूड़ी हलवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन ग्रहण की। संचालन कर रहे चंद्रभूषण पाल (बाबा) ने बताया कि धार्मिक आयोजन में न केवल नवरात्र के महत्व को दर्शाया बल्कि एकता एवं आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा दिया। समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे उर्फ हरे राम ने बताया कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक लाने और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरेंद्र जायसवाल, शिवकुमार मोदनवाल, अंकित जायसवाल, गौरव जायसवाल, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार मौर्य, अशोक कश्यप, डब्बू उपाध्याय, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप यादव, विजय कुमार गुप्ता, मोन्टी जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, शिशु गुप्ता, राजन जायसवाल, प्रमोद कुमार दुबे के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...