(मीरजापुर)तहसीलदार ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक
- 27-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
ड्रमंडगंज, मीरजापुर,27 सितंबर (आरएनएस)। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन बढ़ाने के लिए शनिवार को ड्रमंडगंज पुलिस ने तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय की अध्यक्षता में महेशपुर गांव स्थित पंचायत भवन में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने महिलाओ को कानून, हेल्पलाइन नंबर और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी। तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय ने महिलाओं को उनके अधिकरों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। तहसीलदार ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए तत्पर है। घरेलू हिंसा तथा किसी भी जगह उत्पीडऩ होने पर हेल्पलाइन सेवाओं और स्थानीय पुलिस से सहयोग लेने की तहसीलदार ने महिलाओं से अपील की।इस दौरान एसआई राम विशाल, बैजनाथ बिंद आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...