(मुंगेली) कांग्रेस की रैली पर विवाद: -1वोट चोर गद्दी छोड़Ó अभियान सवालों के घेरे में

  • 18-Sep-25 05:42 AM


मुंगेली, 18 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 17 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़Ó रैली पर अब विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं यह दावा कर रही हैं कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपए तक दिए गए।
वीडियो में कुछ महिलाएं यह कहती दिख रही हैं कि उन्हें 300 रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केवल 100 रुपए ही दिए गए। वे यह भी कह रही हैं कि वे अपना काम छोड़कर आई थीं, जिससे उनका पूरा दिन खराब हो गया।


)
भाजपा नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता की भागीदारी न होने पर किराए की भीड़ का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने खुद आकर बताया कि उन्हें नाश्ता-पानी और तय राशि भी नहीं मिली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे विपक्ष की साजिश बताया। उनका कहना है कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी स्वस्फूर्त रूप से शामिल हुई थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि हजारों लोगों को पैसे देकर नहीं लाया जा सकता। उनके अनुसार, जरहागांव से मुंगेली तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और भारी संख्या में आम लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता जैसे सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव शामिल थे। रैली से पहले एक पदयात्रा भी निकाली गई थी, जिसमें भारी भीड़ दिखाई दी थी, लेकिन अब यह भीड़ वास्तविक समर्थन थी या प्रायोजित – इस पर बहस छिड़ गई है।
बंछोर
000

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment